उज्जैन (प्राचीन अवंतिका) केवल एक शहर नहीं, अपितु भारतीय ज्ञान-विज्ञान, ज्योतिष और वैदिक संस्कृति का कालजयी केंद्र रहा है। इसी पुण्य भूमि पर योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण और बलराम जी ने महर्षि सांदीपनि के गुरुकुल में 64 कलाओं और 14 विद्याओं का अध्ययन किया था।
श्री मणि महेश गुरुकुलम् - उज्जैन उसी पावन विरासत से प्रेरणा लेकर स्थापित किया गया है। हमारा संकल्प है कि आधुनिकता के भटकाव से दूर, बालकों को एक ऐसा सात्विक और अनुशासित परिवेश मिले जहाँ वे न केवल ज्ञानवान बनें, अपितु उनके हृदय में माता-पिता, समाज और राष्ट्र के प्रति गहरी श्रद्धा का भाव अंकुरित हो।
“जहाँ शिक्षा के साथ जीवन मूल्यों, आचरण शुद्धि और सनातन धर्म का आलोक प्रज्वलित होता है।”
“आज की भागदौड़ भरी दुनिया में बच्चों को केवल अक्षर ज्ञान नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला, माता-पिता व गुरुजनों के प्रति आदर, और अपनी जड़ों से जुड़ने के संस्कार चाहिए। हमारा उद्देश्य बालकों को ऐसा व्यक्तित्व देना है जो विद्यावान भी हो और संस्कारवान भी।”
विनम्रता, मातृ-पितृ पूजन, बड़ों का सम्मान एवं सत्यनिष्ठा।
वेद, संस्कृत, गणित, विज्ञान और जीवनोपयोगी ज्ञान का समन्वय।
दैनिक संध्या, हवन-यज्ञ, पर्व-त्यौहार एवं सनातन परंपरा से आत्मीय जुड़ाव।
समयबद्ध दिनचर्या, योग, स्वाध्याय और शारीरिक-मानसिक संयम।