महर्षि वेदव्यास जी के पूजन, गुरु पूजन एवं विद्यार्थियों द्वारा वैदिक ऋचाओं के सस्वर पाठ का भव्य आयोजन।
अवंतिका (उज्जैन) के सांदीपनि शिष्य भगवान श्री कृष्ण के प्राकट्य दिवस पर विशेष संकीर्तन, झांकी एवं अन्नकूट।
महाकाल नगरी उज्जैन में भगवान शिव की आराधना, रुद्राभिषेक एवं गुरुकुल में दीप मालिका प्रज्वलन।
यज्ञोपवीत परिवर्तन, ऋषि तर्पण एवं वेद मंत्रों के गहन स्वाध्याय का साप्ताहिक अनुष्ठान।
सत्य की विजय का पर्व, जिसमें भारतीय शौर्य, शस्त्र एवं ग्रंथ पूजन का आयोजन होता है।
गुरुकुल गौशाला में देशी कामधेनु गायों का विशेष पूजन, गुड़-घास समर्पण एवं गौ महिमा व्याख्यान।